सार-संग्रह - परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान तथ्य - Some Interesting GENERAL FACTS

//*Some Interesting GENERAL FACTS*//
Lets look it out !!

सार-संग्रह - परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान तथ्य

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं? – हड़प्पा
2. कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया
3. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ? – वैशाख पूर्णिमा
4. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? – संस्कृत
5. अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली? – जेम्स प्रिंसेप को
6. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत में आक्रमण किया था? – इल्तुतमिश
7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी? – मोहम्मद बिन तुगलक
8. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? – महमूद शाह
9. अंग्रेजों ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनाई थी? – शाहशुजा
10. किसके विरुद्ध अंग्रेजों ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था? – मराठों
11. किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म की हीनयान और महायान शाखाओं का उदय हुआ? – चौथी बौद्ध संगीति में
12. किस मुख्य उद्देश्य से अशोक ने अपनी प्रजा में 'धम्म' का प्रचार किया था? – बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु
13. शेरशाह सूरी अपने किस कार्य के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है? – प्रशासनिक सुधार
14. 'मुत्तखब–उत–तवारीख' नामक पुस्तक किसने लिखी है? – अब्दुल कादिर बदायूँनी
15. अकबर के दरबार में एक विख्यात हिन्दी कवि कौन थे? – अब्दुर्रहीम
16. विजय नगर के राज दरबार में आने वाला विख्यात मुस्लिम यात्री कौन था? – अब्दुर रज्जाक
17. मुगल सम्राटों में चित्रकला का पारखी कौन था? – जहाँगीर
18. मौर्य साम्राज्य के अन्त के बाद किस वंश का उद्भव हुआ? – शुंग वंश
19. भारत में यूरोपीय व्यापारियों के आगमन की सही क्रम है– पुर्तगाली, डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी
20. 1833 के चार्टर एक्ट के अनुसार बंगाल का गवर्
19. भारत में यूरोपीय व्यापारियों के आगमन की सही क्रम है– पुर्तगाली, डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी
20. 1833 के चार्टर एक्ट के अनुसार बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल हो गया। इस प्रकार भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बना – लॉर्ड विलियम बैंटिंक
21. शुंग राजवंश का संस्थापक कौन था? – पुष्यमित्र शुंग
22. अनेकतावाद (Anekatavad) किस धर्म के सिद्धान्त तथा मनोविज्ञान (Theory and Philosophy) का मुख्य केन्द्र है? – जैनधर्म
23. दिल्ली के किस सुल्तान ने स्वंय को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर–इ–सानी) कहा? – अलाउद्दीन खिलजी
24. 'शेख–उल–हिन्द' (Shaikh-ul-Hind) की पदवी किसको दी गई थी? – ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
25. किसके शासनकाल में मुगलों तथा मेवाड़ के राजा के बीच 'चित्तौड़ की सन्धि' हस्ताक्षरित हुई? – जहाँगीर के शासनकाल में
26. 'अकबर ऑफ कश्मीर' किसे कहा जाता है? – जैनुल आबेदीन (Zainual Abedin)
27. दिल्ली के किस सुल्तान के कृषि के लिए एक अलग विभाग बनाया तथा 'फसलों का चक्रण' (Rotation of Crops) करने की योजना बनाई? – मोहम्मद बिन तुगलक
28. कुत्ते तथा मनुष्ये के एक साथ कंकाल किस ऐतिहासिक स्थान से प्राप्त हुए हैं? – बुर्जहोम (Burzhom) से
29. दिल्ली के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम सिंचाई पर कर लगाया? – फिरोज तुगलक
30. 'इस्तमरारी बन्दोवस्त' (Permanent Settlement) किसके शासनकाल में प्रारम्भ किया गया है? – लॉर्ड कार्नवालिस के शासनकाल में

FOR MORE INTRESTING KNOWLEDGE
LIKE OUR FB PAGE:- www.facebook.com/sarkariformadda
LOG ON TO:- www.sarkariformadda.com

Popular Posts